2021 Jeep Compass में कंपनी ने इंटीग्रेटेड LED DRLs हैंडलैंप दिए है, हनीकॉम्ब मेश के साथ नई स्टाइल वाली फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट बंपर, नई स्किड प्लेट और फॉग लैंप की नई पोजिशनिंग आदि बदलाव भी किए है. ई 2021 Jeep Compass में आपको नया डैशबोर्ड मिलेगा जिसमें कंपनी ने 10 इंच का फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके साथ ही आपको टचस्क्रीन में लेटेस्ट जेनरेशन यूजर इंटरफेस मिलेगा जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है साथ में FCA का Connect 5 सॉफ्टवेयर दिया गया है. 2021 Jeep Compass में बैक सीट के लिए AC वेंट दिया गया है. जो बैक सीट पर बैठने वाले पैसेंजर को गर्मी के मौसम में आराम और बेहतरीन कंफर्ट देता है. नई 2021 Jeep Compass में बैक सीट के लिए यूएसबी चार्जिंग पाइंट भी दिया गया है. जो बैक सीट पर बैठने वाले पैसेंजर को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा देता हूं. नई 2021 Jeep Compass में आपको फ्रंट और रियर सीट पर कप होल्डर मिलेंगे. इसके साथ ही इस एसयूवी में आपको बैक सीट बेल्ट भी मिलेगी. 2021 Jeep Compass को पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन विकल्प में पेश किया गया है. यदि इसके पेट्रोल इंजन की बात की जाए तो आपको इसमें 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 163hp की पावर और 250Nm का पीक टार्क पैदा करता है. वहीं इसके डीजल वेरिएंट में आपको 2.0 लीटर टर्बो इंजन मिलेगा जो 173hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है.