शार्प स्टीयरिंग के लिए बाइक के स्टीयरिंग हेड को भी 15 मिमी पीछे ले जाया गया है. जो की सुपर एडवेंचर बाइक को आसानी से मोड़ने में मदद करेगा. हालांकि इस बाइक की कीमत और लॉन्च को लेकर अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है. (PC KTM) KTM की इस सुपर एडवेंचर बाइक का डिज़ाइन 990 Adventure से प्रेरित है. और इस बाइक को ब्लू, वाइट और ऑरेंज पेंट की थीम्स दी गयी है. बेहतर डायल इन के लिए इस बाइक की सीट को थोड़ा नीचे किया गया है. (PC KTM) बाइक के दोनों सस्पेंशन पहले की तरह ही पूरी तरह से अडजस्टेबल 48mm WP XPLOR फोर्क और अडजस्टेबल 220 mm WP PDS रियर शॉक हैं. (PC KTM) बाइक के टायर्स की बात करें तो इस बाइक में एलुमिनियम स्पॉकेड व्हील्स के साथ Bridgestone A41 एडवेंचर टायर है. आसान पहुंच के लिए बाइक के एयर बॉक्स को रिडिजाइन किया गया है. (PC KTM) KTM 1290 सुपर एडवेंचर के इंजन की बात करें तो ये 1,301 cc LC8 ट्विन इंजन दिया गया है. जो की 160bhp की पावर और 138 Nm का टार्क जनरेट करता है. (PC KTM) बाइक के इस BS6-कॉम्पलिएंट इंजन को हल्का क्रैंक केस और अपडेट पिस्टन के साथ चेंज किया गया है. (PC KTM) इस बाइक में कुछ ख़ास फीचर्स दिए गए हैं जैसे full-LED हेडलैंप , 7-इंच TFT डिस्प्ले , ABS सिस्टम , क्रूज कण्ट्रोल , स्मार्ट key फंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक असिस्ट. (PC KTM)