नई 2021 सफारी कंपनी के इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है. यह Harrier (हैरियर) एसयूवी के बाद OMEGARC प्लेटफॉर्म पर आधारित दूसरा उत्पाद है 2021 Tata Safari में LED DRLs प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए है. इसके साथ आपको LED डेटाइम रनिंग लैम्प्स भी मिलेंगे जो इंडिकेटर्स के दौरान डबल हो जाएंगे. टाटा मोर्ट्स ने 2021 Tata Safari के चारों टायर्स में डिस्क ब्रेक्स दिए है. जो कि सफारी के एंट्री लेवर XE वेरिएंट से शुरू होते है. एसयूवी में मिलने वाले डिस्क ब्रेक्स से आपको अच्छी स्टॉपिंग पावर मिलेगी. 2021 टाटा सफारी में स्लाइलिश रूफ रेल्स दिए हैं जो इस गाड़ी को और प्रीमियम लुक्स देते हैं. रुफ रेल्स पर सफारी की ब्रैंडिंग की गई है. 2021 Tata Safari में बॉस मोड दिया गया है जो कि एक ऐसा बटन है जो पीछे से फ्रंट पैसेंजर की सीट को आगे ढकेल देता है. इससे पीछे बैठे यात्री को ज्यादा जगह मिल जाती है. 2021 Tata Safari में रिक्लाइनिंग सेकेंड रो सीट्स मिलते हैं जो रियर पैसेंजर्स के लिए काफी आरामदायक हैं. लंबे सफर के दौरान पैसेंजर्स को इसका महत्तव समझ आएगा. 2021 Tata Safari में डुअल फ्रंटल एयरबैग्स के साथ आता है, वहीं इसमें आपको रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मीटिगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नर स्टैबिलिटी और ब्रेक डिस्क वाइपिंग फीचर्स दिए गए हैं.