BLADE India की शुरुआत सितंबर 2019 में हुई थी. इस दौरान कंपनी ने मुंबई और पुणे के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की थी. BLADE India ने मार्केट में ग्रोथ के लिए केवल देश के शीर्ष घरों पर ध्यान केंद्रित किया है. जिससे कंपनी को कोरोना महामारी के दौरान तगड़ा मुनाफा हुआ. BLADE India ने देश में सबसे पहले अपनी सेवाओं की शुरुआत मुंबई टू पुणे की थी. कंपनी का कहना है कि बाय रोड 5 से 6 घंटे का समय लगता है लेकिन ये यात्रा BLADE India के हेलीकॉप्टर के जरिए केवल 40 मिनट में पूरी की जा सकती है. BLADE India दरअसल में अमेरिकी कंपनी जो ब्लेड और हंस वेंचर्स के बीच एक संयुक्त वेंचर्स है. इस कंपनी ने अपनी पहली सेवा मुंबई-पुणे-शिरडी के बीच शुरू की थी ब्लेड इंडिया का दावा है कि एक बार जब कोई व्यक्ति उनके साथ उड़ान भरना शुरू करता है, तो वे नियमित रूप से उड़ान भरते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ लोगों ने पिछले दो महीनों में छह-सात बार यात्रा की है.