Hongguang MINI EV 5 सीटर कार है. इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते है. जनवरी में चीन में इस कार की 36 हजार यूनिट सेल हुई है. जबकि इस दौरान टेस्ला मॉडल 3 की केवल 13 हजार यूनिट ही सेल हुई. होंगगैंग मिनी बेशक साइज के मामले में टेस्ला की मॉडल 3 से काफी छोटा है. होंगगैंग मिनी की की लंबाई 2,917 मिमी है, 1,492 मिमी चौड़ा है और इसकी ऊंचाई 1,621 मिमी है. Hongguang MINI EV में आपको दो ड्राइविंग मोड़ मिलेंगे. इसके साथ ही इस कार की फ्रंट सीट में आपको कप होल्डर भी मिलेगा. जो कि ज्यादातर लक्जरी कारों में ही मिलता है. Hongguang MINI EV की बैक सीटा को आप फोल्ड करके सामन के लिए जगह बना सकते है. वहीं इस कार की पावर की बात करें तो आपको इसमें 13kw का बैटरी पैक मिलेगा जो इस कार को सिंगल चार्ज में 170 किमी से 120 किमी तक की रेंज देती है. Hongguang MINI EV की कीमत 28,800 युआन और 38,800 युआन के बीच है जो करीब 3 से 4 लाख रुपये के आसपास होती है. Hongguang MINI EV का रियर और फ्रंट लुक किसी लक्जरी कार से कम नहीं है. जिसके चलते दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टेस्ला को जबरदस्त टक्कर दे रही है.