हुंडई मोटर्स की पहली UMV कार हुंडई Robotic-Augmented सेंटर में हुई थी. लेकिन इस कार को विकसित करने के लिए हुंडई ने Horizons Studio के साथ साझेदारी की. जिन्होंने नई Ultimate Mobility Vehicle कार Hyundai TIGER का कॉन्सेप्ट वर्जन प्रदर्शित किया है. Hyundai TIGER में चार robotic legs लगाएं गए है. जिसमें 5 डिग्री मूव करने वाले इलेक्ट्रिक ड्राइव व्हील भी जोड़े गए है. ये इलेक्ट्रिक ड्राइव व्हील Hyundai TIGER को किसी भी दिशा में मूव करा सकते है. इसके साथ ही robotic legs कार को ऊंचे-नीचे रास्तों पर कार को चलाने में मदद करते है. न्यू होराइजंस स्टूडियो के संस्थापक निदेशक John Suh का कहना है कि, Hyundai TIGER को autonomy sensors, remotely controlled, artificial intelligence और सेल्फ ड्राइव मोड़ पर विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि, इस कार को सरल और सहज बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. Hyundai TIGER के कॉन्सेप्ट वर्जन का साइज फिलहाल 22x14x7 इंज का है. जो भविष्य में कस्टमर की डिमांड पर बढ़ाया जा सकता है.