टाटा नेक्सान को कंपनी ने 18 वेरिएंट में बाजार में लॉन्च किया है. इस एसयूवी में आपको इलेक्ट्रिक Sunroof मिलेगी. इसके साथ ही गियरबॉक्स के पास आपको Grand central console मिलेगा. वहीं नेक्सान एसयूवी में आपको Instrument cluster मिलेगा. जिसकी मदद से एसयूवी की स्पीड और फ़्यूल कैपिसिटी का पता चलेगा. वहीं बैक सीट पर बैठने वाले पैसेंजर के लिए नेक्सान में रियर सीट AC वैंट भी दिया है (PC Tata Motors) टाटा नेक्सान में आपको 6 स्पीड Hyprdrive, Self-Shift gears का ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ ही इस एसयूवी में मल्टी ड्राइव मोड़ Eco, City और Sport का ऑप्शन मिलेगा. (PC Tata Motors) यदि टाटा नेक्सान में सेफ्टी की बात की जाए तो आपको इस एसयूवी में फ्रंट Dual Airbags मिलेंगे. इसके साथ ही नेक्सान एसयूवी में बैक सीट पर Isofix Standard चाइल्ड Protection सीट मिलेगी. (PC Tata Motors) टाटा नेक्सान को आप अपने स्मार्ट फोन से भी कंट्रोल कर सकते है. इस एसयूवी में आपको रिमोट व्हीकल कंट्रोल, Find माई कार, Intrusion Alert, Driving Analytics का ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ ही एप्पल कार प्ले में आपको तीन भाषा हिन्दी, इंग्लिश, और हिग्लिंश में कमांड देना का ऑप्शन भी मिलेगा. (PC Tata Motors) टाटा नेक्सान में आपको कई हाईटेक फीचर्स भी मिलेंगे जैसे बारिश होने पर सेल्फ Wipers चालू हो जाएंगे. इसके साथ ही इस एसयूवी में आपको cooled Glove box भी मिलेगा जिसमें लंबे सफर के दौरान आपका खाना फ्रेश रहेगा. वहीं इस कार में आपको सामान रखने के लिए काफी बड़ा boot स्पेस भी मिलेगा (PC Tata Motors)