Meraki ने Ninety-One इलेक्ट्रिक बाइसिकल में 17" Hi-Tensile Carbon Steel का फ्रेम यूज किया है. वहीं कंपनी ने इस बाइसिकल के फ्रेम को रोबोट टाइग वेल्डिंग से जोड़ा है. Meraki ने Ninety-One ने इस बायसिकल में राइडर के लिए कंफर्टटेबल सीट दी है. वहीं इस बायसिकल में राइडर को इलेक्ट्रिक और पैडल से चलाने की सुविधा दी है. Meraki की Ninety-One बायसिकल में आपको F/R Mechanical 160 mm Disc Brakes मिलेंगे. इसके साथ ही इसमें आपको E-brakes का ऑप्शन भी मिलेगा इसके साथ ही इस बायसिकल में आपको कंट्रोल करने के लिए IP66 unique display मिलेगा और बायसिकल को लॉक करने के लिए Key lock switch भी मिलेगा. Meraki की Ninety-One बायसिकल में आपको फ्रंट में 80mm का Suspension मिलेगा. वहीं कंपनी ने इस बायसिकल को Black Red और Silver Gray कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. यदि इस बायसिकल की कीमत की बात करें तो आपको इसके लिए 30,999 रुपये देने होंगे. वहीं कंपनी इस बायसिकल पर EMI का ऑप्शन भी दे रही है.