कंपनी का कहना है की वो इसे 2021 के बीच में बाजार में उतार सकती हैं. पिछले साल OLA ने नीदरलैंड की इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड Etergo को खरीदा है. अब कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में Etergo की तकनीक और फीचर्स पर काम करेगी. OLA ने भारत के तमिलनाडु में 500 एकड़ जमीन में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर की फैक्ट्री बनाने का काम शुरू कर दिया है. कंपनी अगले कुछ महीनों में इस फैक्ट्री के निर्माण में तेजी लाएगी. रिपोर्ट के अनुसार इस फैक्ट्री के निर्माण में करीब 10,000 लोगों को काम मिल सकता है. OLA के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन, सिंगल साइड स्विंग आर्म और फ्रंट में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी. OLA ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को डच ब्रैंड से अलग दिखने के लिए मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किये है. आपको जानकारी के लिए बता दें की Etergo ऐप स्कूटर स्वैपेबल हाई एनर्जी डेंसिटी बैटरी के साथ आता है. ये स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकंड में 45 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ सकता है जिसकी ड्राइविंग रेंज फुल चार्ज के बाद 240 किलोमीटर तक है. इस स्कूटर में 50 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है.