क्योंकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी दे रहे है. इसके साथ ही कई राज्य सरकारें तो रजिस्ट्रेशन फीस और रोड़ टैक्स तक माफ कर रहे है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल से प्रदूषण भी नहीं होता. ऐसे में आप सोच रहे होंगे की कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए बेहतर होगी. तो आइए जानते है देश में बिकने वाली टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में... Tata Nexon EV : नेक्सान ईवी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. इसे कार ने ग्लोबल NCAP कार क्रैश रेटिंग में 4 स्टार हासिल किए है. ऐसे में इस कार को सबसे सेफ कर भी कहा जा सकता है. इस कार की कीमत की बात की जाए तो इसकी शुरुआती कीमत 13 लाख 99 हजार रुपये है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख 99 हजार रुपये है. MG ZS EV : MG मोटर ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV लॉन्च की. इस एसयूवी में कंपनी ने 44.5kwh का बैटरी पैक दिया है जो 143ps की पावर और 353Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार सिंगल चार्ज में 419 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है. वहीं केवल 8.5 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पर पहुंच सकती है. इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 21 लाख रुपये है. Hyundai Kona Electric : हुंडई ने भारत में सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार Kona Electric को लॉन्च किया था. इस कार में कंपनी ने 39.9kwh का बैटरी पैक दिया है जो इस कार को सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर तक सफर करने के लिए पावर देती है. इस कार की शुरुआती कीमत 23 लाख 71 हजार रुपये है. ये कार 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. Mercedes-Benz EQC : मर्सिडीज-बेंज की EQC सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार है. इस कार में कंपनी ने 80kwh की लिथियम आयन बैटरी दी है. जो इस कार को 450 किलोमीटर की रेंज देती है. वहीं इस कार को नार्मल चार्जर से घर पर 10 घंटे में चार्ज किया जा सकता है. वहीं इस कार को फास्ट चार्जर की मदद से 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. ये कार केवल 5.1 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.