पिछले कुछ वर्षों में रॉयल एनफील्ड लोगों की सबसे पसंदीदा बाइक कंपनी बन चुकी है. IPhones और iMacs की तरह, यह प्रजेंट इंडियन बाइक मार्केट में एक स्टेटस सिम्बल बन गयी हैं. यदि कीमत और माइलेज को लेकर आप कंसर्न है, तो फिर इससे दूर रहें. हालांकि जो लोग गुड लूक और राइड के दीवाने होते हैं,रॉयल एनफील्ड बाइक उनके लिए एक आइडियल ऑप्शन है. आइये 2021 में आने वाली रॉयल एनफील्ड बाइक्स पर एक नजर डालें. Meteor: Royal Enfield ने साल के हर क्वार्टर में एक नई बाइक लॉन्च करने की योजना बनाई है. इस प्रकार हम 2021 के दौरान मिनीमम 4 नई रॉयल एनफील्ड बाइक देख सकते हैं. कंपनी ने 2021 के पहले प्रॉडक्ट के रूप में Meteor को पहले ही लॉन्च कर दिया है जो कि काफी अच्छा कर रही हैं. इसकी अनुमानित कीमत 1.77 लाख रूपये से 2.02 लाख रूपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. Royal Enfield Himalayan: नए 2021 हिमालयन में कोई ड्रासटीक बदलाव नहीं होगा. नए 2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन कुछ अपडेट के साथ अवेलेबल होगा, जैसे फ्रंट में न्यू फ्रेम, माउंट जेरी कैन्स युक्त होगा, न्यू एक्सटेरियर कलर ऑप्शन भी इंक्लुड किए जाएंगे. यह नए रॉयल एनफील्ड के ट्रिपर पॉड को भी बोरो करेगा जैसा कि न्यू Meteor में देखने को मिला हैं.इसकी अनुमानित कीमत से 1.66 से लाख 1.80 लाख रूपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) हैं. Classic 350: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारत में सबसे पॉपुलर और सोल्ड RE बाइक में से एक है. Honda H’ness CB350 से कड़ी टक्कर मिलने के बाद, Royal Enfield से कुछ बड़े बदलावों की उम्मीद है. नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक का मुख्य हाइलाइट नया “J” प्लेटफॉर्म होगा. इस बाइक के Meteor के इंजन के साथ आने की उम्मीद है जो कम वाइब्रेशन उत्पन्न करेगा. इस बाइक की एक्सपेक्टेड एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.70 लाख रूपये(एक्स-शोरूम दिल्ली) हैं. Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल हंटर नाम का ट्रेडमार्क किया था और हमें उम्मीद है कि यह बाइक जल्द ही लॉन्च होगी. नई 2021 रॉयल एनफील्ड हंटर Meteor का 350cc इंजन बोरो करेगा, लेकिन इंटरसेप्टर जैसे लुक के साथ आएगा. इस को 349cc का वही इंजन मिलेगा जो 20bhp / 27Nm को प्रोड्यूस करता है. इसकी अनुमानित कीमत 1.60 लाख रूपये से 1.80 लाख रूपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. Cruiser 650: रॉयल एनफील्ड क्रूजर 650 में करेंट जेनेरेशन के Meteor के समान स्टाइल एलिमेंट्स के आने की उम्मीद है. यह 648cc इंजन के साथ आएगा जो 47bhp / 52Nm को प्रोड्यूस करेगा. एक डिजिटल टैकोमीटर के साथ ड्यूल चैनल ABS कुछ एक्सपेक्टेड फीचर्स हैं. इस बाइक की एक्सपेक्टेड कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये हैं. इसकी अनुमानित कीमत से 1.80 रूपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.