SAIC ने मैक्सस लाइफ होम V90 विला आरवी में कंपनी ने फोर व्हील दिए है. जिस वजह से आप इस सड़क किनारे खड़ी करके फुली यूज कर सकते है और इसे दो मंजिल तक एलिवेटर के जरिए बढ़ा सकते है. निचले स्तर पर एक प्रभावशाली 215 वर्ग फुट का फर्श है, जिसमें एक बार, एक बाथरूम, एक रसोईघर और एक बैठक है. वहीं इसमें मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो आपको जेबीएल साउंड सिस्टम, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर मिलेगा. मैक्सस लाइफ होम V90 विला RV में आपको सेकंड फ्लोपर पर 133 वर्ग फीट का एरिया मिलेगा. जिसमें ड्राइवर सीट और बैक साइड में आपको बेडरूम मिलेगा. इसके साथ ही आरवी के टॉप फ्लोर पर आपको कांच से बनी हुआ डायनिग रूम मिलेगा. जहां आप अपना पसंदीदा खाना खा सकते है. SAIC मैक्सस लाइफ होम V90 विला की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2.68 मिलियन युआन है. जो कि 414,400 डॉलर के बराबर होते है.