टाटा मोटर्स ने इस साल अपनी सबसे प्रतिष्ठित कारों में से एक टाटा सफारी को रिवाइव किया. हाल ही में लॉन्च की गई नई टाटा सफारी मॉडर्न होने के साथ ओरिजिनल सफारी के एलिमेंट्स को भी बनाए हुए है. नए ने पुरानी सफारी की कुछ ग्रेट मेमोरीज़ को दुहराया हैं. आज हम आपके लिए नई टाटा सफारी के 5 यूनिक फीचर्स लेकर आए हैं. नई टाटा सफारी कैप्टन सीट के अलावा एक स्पेशल फीचर्स के साथ आई हैं, जिसे टाटा 'बॉस मोड' कहता है. को-ड्राईवर के पीछे 2nd रो-पैसेंजर, को-ड्राईवर को परेशान किए बिना, अपनी सहूलियत के अनुसार को-ड्राईवर की सीट से अपनी सीट की दूरी को एडजस्ट कर सकता है. यह सुविधा 2nd रो-पैसेंजर के हाथों में कंट्रोल देती है, जिससे उसे बॉस-जैसा फील होता है. नई सफारी में यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे कार में छह फास्ट चार्जिंग पोर्ट हैं. 3rd रो-पैसेंजर को भी दो फास्ट-चार्जिंग पोर्ट प्रदान किए जाते हैं. यात्री अब फ्री चार्जिंग पोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना अपने डिवाइसेज़ को चार्ज कर सकते हैं. नई टाटा सफारी में 2nd-रो और 3rd-रो की सीटें ड्राइवर और को-ड्राईवर की सीटों से अधिक ऊंची हैं. यह सुविधा पैसेंजर्स को यात्रा का पूरा एहसास देने वाली सड़क का अच्छा दृश्य देखने में भी मदद करती है. बॉस-फील यहां भी बना रहता है. नई टाटा सफारी आइकोनिक स्टेप्पेड-रूफ़ के साथ आती है. स्टेप्ड-रूफ सफारी को एक हाइयर स्वरूप देने में मदद करता है और साथ ही 3rd-रो पैसेंजर के लिए केबिन के अंदर बेहतर हेडरूम प्रदान करता है. सफारी में यात्रा को आरामदायक अनुभव बनाने के लिए टाटा सफारी को एक और कनविनीएंट फीचर्स मिलती है. सफारी में 3rd-row सीट्स को ब्लोअर कंट्रोल के साथ अलग एसी वेंट मिलता है. इससे यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार अलग से एयर-फ़्लो को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. नई Tata Safari ड्राइवर की आर्मरेस्ट के नीचे एक कूल्ड स्टोरेज बॉक्स भी है. इसमें आप अपने पसंदीदा रेफ्रेशमेंट्स को रख सकते है, और जब मर्जी उसे यूज कर सकते है. स्टोरेज बॉक्स में आप पर्याप्त मात्रा में रेफ्रेशमेंट्स को रख सकते है.