Ather Energy ने पिछले दिनों 450X ई-स्कूटर बाजार में लॉन्च किया था. जिसकी बुकिंग आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है. Ather Energy के 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक्स शोरूम 1,39,990 रुपये है. जिसे आप 25 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक के डाउन पेमेंट पर घर लेकर आ सकते है. एथर की ओर से यह भी कहा गया है कि बैटरी के लिए रिवाइज्ड सब्सक्रिप्शन प्लान अब 125 रुपये प्रतिमाह से शुरू है और यह 4 इंडिपेंडेंट पैक में रहेगा. ग्राहक अपने इस्तेमाल के आधार पर अपना पैक चुन सकते हैं. एथर 450X बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद, कोच्चि, कोलकाता और कोयंबटूर, इन 10 शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है एश्योर्ड बायबैक स्कीम के तहत कंपनी तीन साल की अवधि पूरा होने के बाद एथर 450X ई-स्कूटर का 85,000 रुपये में निश्चित बायबैक यानी पुनर्खरीद करेगी. बता दें कि एथर एनर्जी में देश की सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की 34.58 फीसदी की हिस्सेदारी है.